स्कूली बच्चो ने बनायी अहिल्याबाई होल्कर की रंगोली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी पर ऑडियो के माध्यम से सुनाया गया जीवन परिचय

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय विकास खण्ड के 42 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है शनिवार को अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जयंती मनाई गई।इस अवसर पर बच्चों को फल वितरित किया गया तो वही बच्चों ने चित्रकला एवं रंगोली बनाई।

विकास खण्ड बभनी के नौ उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं 33 कम्पोजिट विद्यालयों में समर कैंप के दौरान अहिल्याबाई होल्कर के जीवन परिचय बताया गया।साथ ही साउंड सिस्टम पर बच्चों को उनकी गाथा भी सुनाई गयी। उच्च प्राथमिक विद्यालय डूभा पर बच्चों ने शिक्षकों के साथ फूल और पत्तियों से देवी अहिल्याबाई बाई होलकर लिखकर त्रिशताबदी जन्म दिवस को मनाया।

इसके साथ ही बच्चो को उनके जीवन गाथा को मोबाइल के माध्यम से सुनाया गया। इसके अतिरिक्त कम्पोस्ट विद्यालय बरवाटोला, चपकी बभनी , पोखरा सहित अन्य विद्यालयों में भी विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान रंगोली कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।समर कैम्प में तैनात शिक्षामित्र एंव अनुदेशकों ने चित्रकला प्रतियोगिता दौड़ , प्रतियोगिता कराई गई।इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं कराकर अहिल्याबाई होल्कर का जन्म दिवस मनाई गई। बच्चों को उनकी जीवन गाथा सुनाकर प्रेरित किया गया।

इस दौरान विद्यालयों में शिक्षा मित्र और अनुदेशक सुरेन्द्र कुमार, प्रवीण कुमार,सीएस पाण्डेय,वैदिही पाण्डेय,सदाचन्द सहित अन्य शिक्षक द्वारा अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताबदी मनाई गई।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?