गरीबों व असहायों की सेवा की जीवंत प्रतिमूर्ति थी रानी अहिल्याबाई : श्रवण सिंह गोंड़

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विष्णु अग्रहरी

दुद्धी (सोनभद्र) । स्थानीय ब्लॉक सभागार में रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर महिला सशक्तिकरण का आयोजन हुआ।कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सम्मलित हुए दुद्धी विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी श्रवण सिंह गोंड़ ने अपने संबोधन में कहा लोकमाता अहिल्याबाई ने समाज सुधार, न्याय और महिला सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए।
पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर भारत की सांस्कृतिक जागरण एवं सनातन विचारों के साथ गरीबों और असहायों की सेवा की जीवंत प्रतिमूर्ति थीं। कठिन चुनौतियों और विषम परिस्थितियों के बीच भी रानी अहिल्याबाई अडिग रहीं और जनसेवा में निरंतर सक्रिय रहीं। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने न्याय, समाज सुधार और महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए। अपने शासन में सख्त दहेज विरोधी कानून बनाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही है दुद्धी ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी तथा दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने बतलाया रानी अहिल्याबाई ने बिना संतान वाली विधवाओं की संपत्ति राज्य द्वारा जब्त करने की नीति समाप्त की। विधवाओं को बच्चा गोद लेने की स्वतंत्रता दी। कहा कि पूर्व की सरकारों ने तुष्टिकरण की राजनीति के कारण ऐसे महान लोगों को कभी सम्मान नहीं दिया।उनके शासनकाल में ही हिन्दुओं की भव्य विरासत और आस्था का केंद्र सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के साथ बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर जैसे कई मंदिरों की नींव रखी गई थी।इस दौरान कार्यक्रम की संयोजक मीरा सिंह गोंड़ पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह ने भी अपने विचारों को रखा।इस दौरान दुद्धी विकास खण्ड अधिकारी राम विशाल चौरसिया तथा मुख्यातिथि श्रवण सिंह गोंड़ के साथ राज्य आजीविका मिशन “महिला सशक्तिकरण वर्ष 2025 ” के लिये प्रशस्ति पत्र देकर समूह की महिलाओं को सम्मानित किया।कार्यक्रम में मुख्यरूप से महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दुर्गावती देवी रूपा गुप्ता प्रधानसंघ अध्यक्ष प्रतिनिधि बृजेश कुशवाहा भाजपा मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह मनीष जायसवाल सोशल मीडिया संयोजक पीयूष कसेरा सहित समूह की महिलाएं मौजूद रही।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?