बभनी के परसा टोला नदी में किया जा रहा है बालू का अवैध खनन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- राजस्व का लगाया जा रहा चूना

O- नदियों अस्तित्व को है खतरा

बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र में परसाटोला नदी से बालू का अवैध खनन दिन दहाड़े बेखौफ किया जा रहा है। बभनी थाना क्षेत्र के परसाटोला नदी से बालू खनन किया जा रहा है। माफिया इस खनन सामग्री को ऊंचे दामों में बेचकर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बभनी आसनडीह मुख्य मार्ग परसाटोला नदी में पुल के पास दिन दहाड़े बालू अवैध खनन किया जा रहा है।बालू निकालने वालों के हौसले बुलंद हैं न ही उन्हें शासन प्रशासन का डर है।पुल के पास अवैध खनन कर पुल को नुक्सान पहुंचाया जा रहा है।दिन उजाले नदी में टैक्टर लगा कर अवैध खनन करने से ही दिख रहा कि बालू खनन करने वालों के हौसले कितना बुलंद हैं।
खनन माफिया खुलेआम अवैध गतिविधियां जारी रखे हुए हैं। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों ने मिलीभगत का आरोप लगाया है परसा टोला नदी में अवैध खनन करने वाले बालू माफियाओं के हौंसले इतने बुलंद हैं कि यह लोग खनन करते करते नदी के बीच में बने पुलिया के पास तक जा पहुंचे है। जिससे बभनी आसनडीह मुख्य पर परसाटोला नदी में बनी पुलिया के पिल्लर कमजोर होने की आशंका है।इस बाबत उप जिला अधिकारी निखिल यादव ने फोन बताया कि नदी में हो रहे इस अवैध खनन की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?