महिला सशक्तिकरण की प्रतीक है अहिल्याबाई होल्कर:जीत सिंह खरवार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

नगर पालिका परिषद की महिला सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित

अहिल्याबाई होल्कर ने देश व विदेश में बढ़ाया महिलाओं का गौरव : अपराजिता सोनकर

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष पर सोनभद्र नगर पालिका के विवेकानंद प्रेक्षागृह में महिला सफाईकर्मियों का सम्मान किया गया। वही संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग जीत सिंह खरवार व विशिष्ट अतिथि वक्ता महामंत्री महिला मोर्चा काशी क्षेत्र अपराजिता सोनकर व नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद मौजूद रही। संगोष्ठी का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर किया। वही संगोष्ठी का संचालन कार्यक्रम संयोजक ओम प्रकाश दुबे ने किया।

अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने कहा महिला सशक्तिकरण के लिए महारानी अहिल्याबाई होलकर जी ने महिलाओं की मान सम्मान को बढ़ाने के उद्देश्य से नारी शिक्षा पर जोर दिया इससे पहले महिलाओं को केवल घरों में थोड़ा बहुत पढ़ाने का चलन था जिसे आगे बढ़ाते हुए स्कूल शिक्षा तक बढ़ाने में विस्तार किया गया। विधवा महिलाओं को यह अधिकार छोड़ी गई संपत्ति को उत्तराधिकारी होगी एवं अपनी इच्छा अनुसार उसका उपयोग भी कर सकेंगी उन्होंने महिला सशक्तिकरण का प्रतीक माना है।


संगोष्ठी मे वक्ता महामंत्री महिला मोर्चा काशी क्षेत्र अपराजिता सोनकर ने कहा सनातन धर्म की संरक्षिका लोकमाता अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास में जानी जाती है जिनका जीवन अध्यात्म का धर्म और सुशासन का अनुपम संगम था मंदिरों का जीर्णाेद्धार मध्यकाल की विषम परिस्थितियों में लोक माता अहिल्याबाई होलकर अपने अद्म्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए मुगल आक्रांताओं द्वारा विध्वंस किए गए मंदिरों का पुनर्गठन निर्माण कराया उन्होंने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक खंडित हुए मंदिरों का न केवल जीर्णाेद्धार कराया अपितु सनातन धर्म संस्कृति के गौरव को पुनर्जीवित किया उनके द्वारा किए गए मंदिर पुन्ह निर्मित कराया।


वही गोष्ठी को संबोधित करते हुए नपा अध्यक्ष रूपी प्रसाद ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर स्वागत किया और कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए अहिल्याबाई होल्कर के पदचिन्हों पर हम सभी चलने का काम करते हैं और पार्टी रानी अहिल्याबाई होलकर जी के लिए यह कार्यक्रम कराकर उन्हें फिर से समाज में सम्मान और लोगों को जानकारी साझा करने के लिए कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है।  जिसमें सभी जनता को मातृशक्ति को यह प्रेरित किया जा रहा है की लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी हमारे समाज देश के लिए बहुत कुछ किया वह हम सभी के लिए गौरव है।

नगर पालिका के महिला सफाई कर्मचारियों को स्मृति अंग वर्ष वरदान कर दिया गया सम्मानित अध्यक्ष ने बताया कि आज पूरे देश व विदेश में महिलाएं वेंचर कर हर क्षेत्र में प्रतिभा दिखा रही है और आगे भी अपने हुनर को पहचानते हुए इसी तरह आगे बढ़े इसके लिए हृदय से आभार शुभकामनाएं ।


कार्यक्रम मे मुख्यरुप से साहित्यकार जगदीश पंथी, भाजपा नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, गुड़िया त्रिपाठी, रुबी गुप्ता,बलराम सोनी, अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव,अनवर अली,मनोज चौबे,रंजन पांडेय,अजीत सिंह,संत सोनी सहित सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?