अमित मिश्रा
कोन क्षेत्र के लोगों को हर हाल में दिलाएंगे सरकारी अस्पताल में चौबीस घण्टे चिकित्सक – आनन्द पटेल दयालु
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में सदर विधानसभा के कोन क्षेत्र की उपेक्षित स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ एक नई शुरुआत करते हुए राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना द्वारा ग्राम पंचायत खेतकटवा से हस्ताक्षर अभियान के साथ शुरुआत किया गया। इस अभियान की शुरुआत आनद पटेल दयालु की पूज्य माता बरती देवी ने अपना पहला हस्ताक्षर करके किया, जिससे यह जनसंकल्प एक पवित्र सामाजिक आंदोलन का रूप ले चुका है।
वही आनद पटेल दयालु ने कहा कि अब सिर्फ शिकायतों से कुछ नहीं होगा, अब वक्त है एकजुट होकर अपनी आवाज को मजबूती से उठाने का हम सरकार से नाराज नहीं हैं, हम सिर्फ अपनी बात मजबूती से सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं। जब पूरा क्षेत्र एक साथ बोलेगा तो व्यवस्था जरूर सुनेगी। यह अभियान अगले 10 महीनों तक निरंतर चलेगा और कोन क्षेत्र के हर गांव तक पहुंचेगा। इसकी विशेषता यह है कि यह पूरी तरह शांतिपूर्ण, जनसहयोग आधारित और जमीनी मुद्दे से जुड़ा है। राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट के इस कदम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह है और यह माना जा रहा है कि अब कोन की आवाज को सरकार अनसुना नहीं कर सकेगी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना के प्रदेश प्रवक्ता जनाब शुब्बू शेख, प्रदेश उपाध्यक्ष जनाब शरीफ खान, प्रदेश सचिव विकास कुमार गौड़, जिलाध्यक्ष संतोष कनौजिया , ग्राम पंचायत खेत कटवा के सदस्य चंद्रशेखर पटेल, जनाब आरिफ खान नक्कू पटेल, पूर्व प्रधान खेत कटवा नारायण पटेल, बैजनाथ पटेल जगरनाथ पटेल राजकुमार पटेल के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।







