चौधरी चरण सिंह आजीवन गांधीवादी ग्रामीण अर्थतंत्र के हिमायती रहे:श्रीकांत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई गोष्ठी

किसान मसीहा थे पूर्व पीएम भारतरत्न चौधरी चरण सिंह

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। राष्ट्रीय लोकदल ने किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी के साथ सिंचाई डॉक बंगले पर स्थित चौधरी साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा चौधरी चरण सिंह भारतीय राजनीति में किसानों की आवाज उठाने वाले युगपुरुष थे। उन्होंने भारतीय राजनीति में किसान और किसानों के प्रमुख मुद्दों को स्थापित किया। किसानों के लिए नाबार्ड बैंक की स्थापना से लेकर केसीसी जैसी युगांतरकारी योजनाएं चौधरी चरण सिंह की देन हैं। गांधीवादी ग्रामीण अर्थतंत्र के आजीवन हिमायती रहने वाले चरण सिंह के हृदय में सदैव गांव, किसान और कमेरा समाज रहा। यही कारण है कि आज भी उनको किसान मसीहा के रूप में जाना जाता है।

प्रदेश सचिव युवा विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि किसानों के हित के लिए सदैव समर्पित रहने वाली सबसे लोकप्रिय आवाज का नाम चौधरी चरण सिंह थे। किसानों के लिए उनके निर्णय आज किसानों के लिए वरदान सिद्ध हो रहे हैं।

संगठन महासचिव पवन शुक्ला, जिलाध्यक्ष युवा प्रशांत विष्णु सिंह ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी विकास पाण्डेय,जिलाध्यक्ष अनुसूचित प्रकोष्ठ,ओमप्रकाश भारती, जिलाध्यक छात्र सभा सूरज चौबे,कोषाध्यक्ष चंद्रभान सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष युवा रोहित सिंह,बबलू चौबे, श्रवण चौधरी ,सचिन गुप्ता, अनिल प्रताप सिंह, ओमप्रकाश पटेल,भूषण सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?