25 हजार की आबादी बिना पेयजल के , बेलछ , मकरीबारी और रुदौली में है समस्या: हरदेव नारायण तिवारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

इंटक जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला अधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सदर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बेलछ व टेढ़ुआ नाला पर खेतों की सिंचाई के लिए बांध बनाए जाने की एवं ग्राम पंचायत जुगैल के बड़काडाड़ के 18 आदिवासियों की जोत कोड़ की जमीन को गलत लोगों के नाम से पट्टा किए जाने का मामला गम्भीर रूप धारण करता जा रहा है। इसकी जांच मजिस्ट्रेट स्तर से कराने जाने की मांग किया। ग्रामीणों ने जब तक जांच नहीं हो जाता तब तक कोई जोत कोड़ न करे की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। आदिवासी विकास मंच के संयोजक एवं जिलाध्यक्ष इंटक हरदेव नारायण तिवारी के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।

इंटक के जिलाध्यक्ष एवं आदिवासी विकास मंच सोनभद्र के संयोजक हरदेवनारायण तिवारी ने कहा कि वर्ष 2016 से आदिवासी क्षेत्र ग्राम पंचायत बेलछ,रुदौली और मकरीबारी के लगभग 25000 आबादी के लोगों के जीवको पार्जन हेतु 25000 बीघा भूमि के सिंचाई करने के लिए मुख्यमंत्री सिंचाई मंत्री एवं जिला प्रशासन से मांग किया जा रहा है।

जिला प्रशासन की ओर से मुख्य विकास अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग ,लघु सिंचाई विभाग द्वारा मौके का परीक्षण भी किया गया लेकिन जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई आगे न बढ़ाने के कारण उक्त क्षेत्र के आदिवासियों में व्यापक रोष बढ़ता जा रहा है।

इंटक के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता बृजेश तिवारी ने कहा कि जुगैल के बड़का डाड़ के 18 आदिवासियों के जमीन का मामला गम्भीर होता जा रहा है यदि प्रशासन द्वारा समय रहते मजिस्ट्रेट लेबल की जांच नहीं करता है तो उम्भा जैसी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।इस शीघ्र जांच कर न्याय किया जाय।उस क्षेत्र के आदिवासी विकास मंच के सह संयोजक हरि शंकर गौड़, शमीम अख्तर खान, राजाराम भारती, ने कहा कि इन दोनों समस्याओं का समाधान शीघ्र‌ नहीं किया गया तो बड़ा आन्दोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

इस प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से इंटक के बरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजेश तिवारी,शमीम अख्तर खान , हरिशंकर गौड़, राजाराम भारती रामजिआवन, गौड़, चन्दर, शिवपूजन, कौशल्या देबी, कुन्ती देबी, मुन्नी देबी, शिव कुमारी देबी , सुखनी देबी,सुरेंद्र आदि रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?