तालाब में उतराया मिला किशोरी के शव का हुआ शिनाख्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के बिमलापुर गांव की रहने वाली थी किशोरी

बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के रंदह गांव में रविवार को देर शाम तालाब में उतराये मिले शव का शिनाख्त देर रात हुई। मृतिका त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के बिमलापुर की रहने वाली थी। पुलिस ने सोमवार को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार रंदह गांव में रविवार को देर शाम तालाब में एक किशोरी का शव उतराया मिला था।जिसकी पहचान त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के बिमलापुर निवासी लोलिया 13 पुत्री रामस्वरूप के रूप में हुई। मृतिका के पिता रामस्वरूप ने बताई कि लोलिया और रीना दोनों बहनें अपने नाना के घर तिरकटवा गांव में आई थी। वृहस्पतिवार को दोनों बहनों को नाना घर पहुंचाने के निकले थे। रास्ते में पागन नदी के पास दोनों बहनों को बैठाकर कहीं चले गए।और रातभर नहीं लौटे। वहीं से दोनों बहनें भटक गई।सुबह जब नाना वहां पहुंचे तो दोनों बहनें नही मिली।तब से लोग खोजना शुरू किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। रविवार को छोटी बहन रीना चैनपुर गांव में मिली तो बड़ी बहन लोलिया का शव रंदह गांव में तालाब में उतराया हुआ मिला।
सोमवार को बभनी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मृतिका के पिता रामस्वरूप के तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

1416
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?