प्रधानमंत्री आवास मे भ्रष्टाचार का आरोप,ग्रामीणों का प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में नव सृजित विकास खण्ड कोन के ग्राम पंचायत कुड़वा में वर्ष 2022-2023 के प्रधानमंत्री आवास में जमकर धाँधली करने का मामला प्रकाश में आया है। बतातें चलें कि ग्राम पंचायत कुड़वा निवासिनी इसरावती देवी पति स्व. अरुण निराश्रित महिला का वर्ष 22-23 में प्रधानमंत्री आवास मिला था जिसे ग्राम पंचायत सदस्य/ जन प्रतिनिधि व संबंधित सचिव के द्वारा सरकारी धन का बंदरबाँट कर लिया गया। जिसके संबंध में लाभार्थी द्वारा खंड विकास कार्यालय कोन व थाना कोन को लिखित शिकायती पत्र सौंपकर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग किया है।

वही मुख्यमंत्री के शिकायत प्रकोष्ठ नंबर 1076 पर शिकायत दर्ज कराया है। जिसके क्रम में आज तड़के इसरावती देवी की अगुवाई में प्रधानमंत्री आवास घोटाले को लेकर कुड़वा में प्रदर्शन करते हुए संबंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग करते हुए तत्काल आवास की धनराशि दिलाने की मांग की है।

इस प्रदर्शन मे देवराज गोंड. , विपति देवी, हरिलाल, दयाशंकर आदि शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?