अमित मिश्रा
O – 14 सागौन के पेड़ों की परमिट की आड़ में काट दिए गए 43 पेड़
बभनी (सोनभद्र) । वन रेंज कार्यालय के सामने 14 पेड़ों की परमिट की आड़ में 43 पेड़ सागौन काटने के मामला खुलासा होने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विभाग को ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजना पड़ा।विभाग की कार्यवाही चर्चा का विषय बना हुआ है।



वनरेंज कार्यालय के सामने 14 पेड़ों के परमिट की आड़ में 43 सागौन के बेस कीमती पेड़ों की कटान की खबर पर विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विभाग को ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजना पडा़।बता दें कि बभनी रेंज कार्यालय के सामने सागौन का बगीचा लगा हुआ है बभनी निवासी किसान के नाम 14 पेड़ों का परमिट कराया गया।परमिट के आड़ में 43 से अधिक पेड़ों की कटान कर दी गई।तब तक विभाग सोता रहा ।अचानक से शनिवार की सुबह वन विभाग ने पेड़ों की छपान कर वन विभाग ने कार्यवाही किया।वन कार्यालय के सामने पेड़ो की अवैध कटान को लेकर तरह तरह की चर्चा है।वन दरोगा राम गोपाल दुबे ने बताया कि अवैध कटान की जानकारी के बाद लकड़ी को सीज कर दिया गया वहीं ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर वन अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया।







