कलयुग मे अभिषेकात्मक यज्ञ करने का उल्लेख शिव महापुराण मे बताया गया है:सौरभ भारद्वाज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

11 वैदिक विद्वानों के यजुर्वेद मंत्र पाठ से क्षेत्र हो रहा है गूंजयमान

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में प्राचीन बरैला महादेव मंदिर प्रांगण में छठे वर्ष चल रहे अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ के चतुर्थ दिवस में यज्ञाचार्य पंडित सौरभ भारद्वाज के द्वारा देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक श्रृंगार पूजन कर समाज क्षेत्र विश्व कल्याणार्थ किए जा रहे यज्ञ में आए सभी सैकड़ो श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि तीन प्रकार की यज्ञ वैदिक परंपरा के अनुसार शास्त्रोक्त विधि से कराई जाती है।

यह तीन प्रकार के यज्ञ हवनात्मक, पाठात्मक,अभिषेकात्मक जो शिव महापुराण में बताया गया है। शिव महापुराण के अनुसार कलयुग मे श्री अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं श्री राम कथा का विशेष स्थान है इसलिए 11 वैदिक विद्वानों के यजुर्वेद मंत्र पाठ से क्षेत्र गुंजयमान हो रहा है।  मंदिर प्रांगण में ही रात्रि कालीन प्रवचन के दौरान वाराणसी से पधारी मानस गंगा सुप्रसिद्ध कथा वाचिका प्रियंका पाण्डेय के द्वारा भगवान श्री राम जी के विवाह का दिव्य प्रकरण सुनाया गया मानस की चौपाई
प्रात काल उठकर रघुनाथा। मातू पिता गुरु नावही माथा।। अर्थात हर बालक बेटी के अंदर भगवान श्री राम जी के चरित्र को उतारना जरूरी है, आजमगढ़ से पधारे मानस वक्ता सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित बाल गोविंद शास्त्री जी महाराज ने मानस की चौपाई
गुरु ग्रृह गयऊ पढ़न रघुराई।

अल्पकाल विद्या सब आई।। अर्थात जिस प्रकार भगवान श्री राम को थोड़े ही समय में सारी विद्याएं आ गई इस प्रकार अगर कोई बालक या बेटी गुरु के घर गुरु भक्ति करते हुए शिक्षा अध्ययन करता है वह निश्चित रूप से श्री राम की तरह पूजनीय हो जाएगा क्योंकि भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन से कहा था
रथ हांकब समझाईब बाता।
चक्र सुदर्शन गहब न हाथा।। अर्थात भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन का साथ तीर धनुष से नहीं बल्कि धर्म के अनुसार बुद्धि और सारथी के रूप में कर दिए इसलिए जब हम धर्म करेंगे तो भगवान शिव हमारी रक्षा स्वयं करेंगें।

इस दौरान इंजीनियर अखिलेश चतुर्वेदी, इंजीनियर जितेंद्र त्रिपाठी, अरविंद शरण सिंह के द्वारा डॉक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव एवं भूवंर कॉस्मेटिक के मालिक संतोष केसरी को बरैला महादेव की दिव्य प्रतिमा देकर के सम्मानित किया गया। राम कथा मंच पर

इस मौके पर रामलाल पाण्डेय, श्याम सुंदर पाण्डेय, कमलेश मिश्रा , पंडित सतीश शुक्ल, दीपेंद्र विद्यार्थी, विनय चतुर्वेदी, धीरज शास्त्री, राजकुमार पाण्डेय आदि सैकड़ो श्रीराम भक्त एवं शिव भक्त मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?