छठे वर्ष भी रुद्राभिषेक और बाबा बरैला महादेव में झूमे श्रद्धालु

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में आध्यात्मिक बरैला महादेव मंदिर प्रांगण में छठे वर्ष चल रहे श्री अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ के यज्ञाचार्य आचार्य सौरभ भारद्वाज ने बताया यज्ञ के द्वितीय दिवस प्रातः 8 बजे से रुद्राभिषेक भोले बाबा का भव्य श्रृंगार आरती प्रक्रिया मध्यान 3:00 बजे तक किया गया।

मुख्य यजमान अरविंद शरण सिंह अनिल त्रिपाठी गणेश अग्रवाल निगम शुक्ला एवं सैकड़ो भक्तों के द्वारा पूजन एवं परिक्रमा मंडप का लगाया गया 11 वैदिक विद्वानों के द्वारा वेद मित्रों की ध्वनि से क्षेत्र में काफी प्रसन्नता है रात्रि कालीन 6:30 बजे से 10:30 बजे तक श्री राम कथा प्रवचन में आजमगढ़ से पधारे राष्ट्रीय वक्ता पंडित गोविंद शास्त्री महाराज के द्वारा शिव सती प्रसंग सुनाया गया एक बार त्रेता युग माही।


शंभू गए कुंभज ऋषिपाही।। अर्थात श्री राम कथा प्रवचन सुनने के लिए देवाधिदेव महादेव शिव सती कुंभज ऋषि के आश्रम प्रवचन सुनने के लिए इस कथा से समाज को शिक्षा मिलती है कि हर पति-पत्नी को भगवान शिव की कथा सुनाई चाहिए।

मानस गंगा प्रियंका पाण्डेय ने शिव विवाह प्रसंग सुनाया इससे क्षेत्र में काफी प्रसन्नता है शिव विवाह सुनकर श्रोता हुए भाव विभोर इस शुभ अवसर पर बृजेश शरण सिंह सतीश पांडे बिना शुक्ला चिंटू पांडे राजकुमार पांडे सतीश शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?