अवैध अस्पताल का साम्राज्य, चुप है सिस्टम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O – सोनभद्र में झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध अस्पतालों की भरमार, स्वास्थ्य विभाग बना मूकदर्शक

सोनभद्र । जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर डराने वाली होती जा रही है। पूरे जिले में बिना रजिस्ट्रेशन और मानकों को ताक पर रखकर सैकड़ों की संख्या में अवैध अस्पताल, क्लिनिक और पैथोलॉजी संचालित हो रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि स्वास्थ्य विभाग को इन गतिविधियों की जानकारी होते हुए भी आंखें मूंदे बैठा है।

विभाग कार्रवाई से पीछे क्यों?
स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते झोलाछाप डॉक्टरों का यह जाल दिन-ब-दिन फैलता जा रहा है। न कोई छापेमारी, न ही कोई सख्ती आखिर किसके संरक्षण में फल-फूल रहे हैं ये अवैध केंद्र?

शहर से गांव तक फैला नेटवर्क फैला हुआ है, नगर क्षेत्र में धर्मशाला चौक, शीतला मंदिर रोड, घोरावल रोड, रेलवे क्रॉसिंग, अमोखर चट्टी, सोनवार रोड, नई बाजार जैसे स्थानों पर दर्जनों अवैध क्लिनिक संचालित हो रहे हैं। कुछ तो महज़ एक या दो कमरों में ऑपरेशन और प्रसव जैसे जोखिम भरे काम कर रहे हैं।

ग्रामीण इलाकों में हालत और बदतर । मधुपुर, खैरपुर, विजयगढ़, धनधरौल, मारकुंडी, करगरा, शाहगंज, गुरुवल, कोलिया घाट, ओदार रोड, शिवद्वार, फुलवारी, करमा, खैराही, पगिया जैसे गांवों में दर्जनों नहीं, सैकड़ों झोलाछाप डॉक्टर इलाज के नाम पर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।

आईटीआई कार्यकर्ता ने खोली पोल, सीएम पोर्टल पर की शिकायत

समाजसेवी एवं आईटीआई कार्यकर्ता कमलेश ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की इस बदहाली को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की निष्क्रियता के कारण ही ये अवैध क्लिनिक और डॉक्टर जनता को लूटने और जान जोखिम में डालने का काम कर रहे हैं।

जांच और कार्रवाई की दरकार । सवाल यह है कि जब इतनी शिकायतें हैं, तो कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?
क्या स्वास्थ्य विभाग खुद इन झोलाछापों को बढ़ावा दे रहा है?
क्या कोई “मूक” समझौता इन अवैध क्लिनिकों के साथ है?

जनता की जान से खिलवाड़ कब रुकेगा? इन झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज से कई मौतें हो चुकी हैं। लेकिन प्रशासन तब भी सोया है। अब वक्त आ गया है कि जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग इस गंभीर स्थिति पर संज्ञान लें और सख्त कार्रवाई करें।

Leave a Comment

1410
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?