जंगल मे पेड़ से लटकता मिला प्रेमी युगल का शव,जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

इस माह  में प्रेमी युगल द्वारा आत्महत्या करने का यह दूसरा मामला

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के पाटी जंगल में एक प्रेमी युगल का पेड़ से लटका हुआ शव मिला,इसकी जानकारी सुबह उस वक्त हुई जब कुछ चरवाहे जानवर चरा रहे थे और उनकी नजर पेड़ से लटकते दो शवों पर पड़ी। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इसे आत्महत्या मान रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों मृतक राजकुमार पुत्र सियाराम 22 वर्ष और शुभांगी पुत्री अमृतलाल 19 वर्ष एक ही गांव के निवासी थे और एक-दूसरे से प्रेम करते थे, लेकिन संभवतः समाज या परिवार की बंदिशों के चलते वे साथ नहीं रह सके इसी दबाव में दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया।वही घटना के बाद पाटी गांव में सनसनी फैल गई है। हर कोई इस त्रासदी पर स्तब्ध है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।


जंगल मे मिले प्रेमी युगल के शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रख कर जांच में जुटी है। वही गांव में चर्चा है कि प्रेम संबंधों को लेकर दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है और दोनों के मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया गया है, ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?