वृद्ध महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने बेटे की गिरफ्तारी को बताया कारण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र । थाना जुगैल अंतर्गत ग्राम गोसारी में आज सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला बुटइया पत्नी निर्मल खरवार ने आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला ने अपने घर के पास स्थित पहाड़ी पर एक सूखे पेड़ की डाल से साड़ी के फंदे के सहारे फांसी लगा ली। घटना का समय प्रातः 5 से 6 बजे के बीच का बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर कोई संदिग्ध परिस्थिति नहीं पाई गई है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

हालांकि, परिजन आत्महत्या के स्पष्ट कारण को लेकर असमंजस में हैं, लेकिन उनका कहना है कि मृतका का बड़ा बेटा महेंद्र विगत मार्च माह में थाना ओबरा में दर्ज हत्या के एक मुकदमे में जेल चला गया था, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से अत्यधिक दुखी और परेशान रहती थीं।

प्रभारी निरीक्षक, थाना जुगैल, ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?