बोलेरो से 42 किलो गांजा बरामद,6 तस्कर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में पिपरी थाना पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले छः अन्तर्जनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 02 बोरियों में कुल 42 किग्रा गांजा जिसकी अनुमानित कीमत रुपये 12 लाख  व एक बोरी में प्लास्टिक गांजा पैकिंग की पन्नी जिसका वजन 01 किग्रा गांजा व गांजा परिवहन में इस्तेमाल बोलेरो वाहन,  महिन्द्रा XUV 300 वाहन तथा 06 मोबाइल फोन तथा तस्करो के जामा तलाशी से 1550 रुपये बरामद हुआ है।

       पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। आज पिपरी थाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुर्धवा रनटोला मार्ग पर गांजा तस्करो को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से दो बोरियों में कुल 42 किग्रा गांजा व एक बोरी में, प्लास्टिक गांजा पैकिंग की पन्नी व गांजा परिवहन में इस्तेमाल बोलेरो वाहन संख्या-UP63BD1760 व महिन्द्रा XUV 300 वाहन संख्या-UP63AQ0207 तथा 06  मोबाइल फोन तथा 1550 रुपये बरामद किया। इसके साथ ही धारा-8/20/25/27A/29/60 NDPS Act में अभियोग पंजीकृत कर रिमाण्ड के लिए न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार तस्कर:- शिवकुमार सिंह उर्फ शुभम पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम खमवा जमती थाना चुनार जनपद मीरजापुर उम्र करीब 22 वर्ष, नितेश सिंह पुत्र मुकेश सिंह निवासी बलुआ बजाहुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर उम्र करीब 21 वर्ष, हंस लाल बिन्द पुत्र सोमारू लाल बिन्द निवासी पैगापुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर उम्र करीब 37 वर्ष, सुनील सिंह पुत्र रामजी सिंह निवासी ग्राम बलुआ बजाहुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर उम्र करीब 32 वर्ष,गौरव पुत्र पंचदेव निवासी बसारतपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर उम्र करीब 25 वर्ष  और नरेश कुमार उर्फ छेदी पुत्र मेवालाल निवासी खमवा जमती थाना चुनार जनपद मीरजापुर उम्र करीब 34 वर्ष को गिरफ्तार किया ।

बरामदगी:- दो बोरियों में कुल 42 किग्रा गांजा (अनुमानित कीमत रुपये 12 लाख) व एक बोरी में प्लास्टिक गांजा पैकिंग की पन्नी जिसका वजन 01 किग्रा गांजा व  गांजा परिवहन में इस्तेमाल बोलेरो वाहन संख्या – UP 63 BD1760 व महिन्द्रा XUV 300, वाहन संख्या-UP63AQ0207 तथा 06 मोबाइल फोन तथा अभियुक्तगण के जामा तलाशी से 1550 रुपये बरामद किया।
 
इन गांजा तस्करो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में  क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार,प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार सिंह, एसआई नरेन्द्र कुमार राय, एसआई नसीरुद्दीन अहमद, शंकर लाल, धनंजय चौधरी, महेश कुमार सरोज, संजय वर्मा,नीरज कुमार सिंह,मोहन खरवार, अजीत कुमार चौकी रेनुकूट शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?