अनियंत्रित बाइक सवार दो युवक डिवाइडर से टकराये, दोनो गम्भीर रूप से घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में चोपन थाना क्षेत्र के डाला बारी स्थित स्टेट हाइवे 5 A नारायनपुर-हाथीनाला मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकराकर नीचे दूसरे लेन पर जा गिरा जिससे बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। जिसे पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डाला बारी स्थित वैष्णो मंदिर के पास डाला से चोपन की तरफ एक बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार से जा रहे दो युवक पूराने रेलवे ओवर ब्रिज से कुछ ही दूरी पहले अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकराकर घिसटाते हुए निचे नए रेलवे ओवर ब्रिज वाले सड़क पर गिरा जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें घटना के बाद मौके पर पहुंचे निजी कंपनी के सुरक्षा गार्ड द्वारा एम्बुलेंस बुलाकर सीएचसी चोपन भेजा गया। जहां कि चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक इलाज़ के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक सीधे मुंह के बल गिरने से बाइक चालक इंद्रजीत पुत्र बालगोविन्द 27 वर्ष निवासी मिठहवा सुकृत को हादसे में ज्यादा चोट आई है। जिस वजह से उसकी हालात नाजुक बनी हुई है जबकि राजेश पुत्र भोला सिंह 25 वर्ष निवासी मिठहवा सुकृत का हाथ फ्रेक्चर होने कि बात सामने आ रही है। फिलहाल घायलों का प्राथमिक इलाज़ कर जिला अस्पताल बेहतर इलाज़ के लिए रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?