जिला सेवायोजन कार्यालय पर होगा 14 मई को रोजगार मेला का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि
जिला सेवायोजन कार्यालय पर जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने के लिए 14 मई को प्रातः 10:00 बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें निजी क्षेत्र की लगभग 14 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी। 

इस रोजगार मेला में विजन इण्डिया लि० (हिण्डालको इण्डस्ट्रीज लि०. रेनूकुट, सोनभद्र), सी०पी०पी०एल०, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, सूद ऑटोमोबाईल्स, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, लावा मोबाईल कम्पनी, नोएडा, परमहंस इण्टरप्राईजेज, गुरुग्राम, हरियाणा, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लि०, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, डीसेट्स, फरीदाबाद (फेम इण्टस्ट्रीज लि०, अलवर), ग्रीनटास इंडस्ट्रीज प्रा० लि०, वाराणसी, एस०बी०आई० कार्ड, वाराणसी, मीडलैण्ड माइक्रोफीन, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, वज्र इण्डस्ट्रीज, राबर्ट्सगंज, सोलेरा इण्डस्ट्रीज प्रा०लि०, मधुपुर, सोनभद्र, टाटा मोटर्स पैसेन्जर वेहिकिल्स लि०, अहमदाबाद, गुजरात एवं नेशनल सेक्योरिटी सर्विसेज, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र इत्यादि कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएगी।

इस रोजगार मेला में आने वाले इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नियोजकों द्वारा जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड (जिला अस्पताल के सामने) लोढी के परिसर में लिया जायेगा। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है, इसके लिए कोई यात्रा व्यय देय नही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?