भगवान बुद्ध का सन्देश सर्व समाज को एक समान जीने का अधिकार देता है:छोटेलाल खरवार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा अर्थात जन्म, ज्ञान प्राप्ति व महापरिनिर्वाण का पवित्र त्योहार आज बैशाख बुद्ध पूर्णिमा को धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।

सोनभद्र नगर के तथागत बुद्ध विहार निकट रेलवे फाटक पर आज सुबह पूज्य भन्ते आनंद द्वारा बुद्ध वंदना, त्रिशरण एवं पंचशील ग्रहण कराने के बाद सैकड़ो धम्मं बंधुओं के साथ धम्मं प्रभातफेरी तथागत बुद्ध विहार से प्रारम्भ होकर नगर का भ्रमण करते हुए बुद्ध विहार पहुँची।

प्रभात फेरी में धम्मं घोष व नारे के साथ ” गौतम बुद्ध का है पैगाम, मानव मानव एक समान। भगवान बुद्ध की करुणा हो, करुणा हो, करुणा हो ।भारत की है जिससे शान, विजयी विश्व अशोक महान। घर घर अलख जगायेंगे, सबको बौद्ध बनाएंगे।” बुद्ध विहार पर आयोजित विचार गोष्ठी कार्यक्रम में महिला पुरुष व बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सपा सांसद छोटेलाल सिंह खरवार एवं रामधारी संजीवैया व सुमन्त सिंह मौर्य ने कहा कि बुद्ध का धम्मं एक ऐसा मार्ग है जो सर्व समाज को एक समान जीने का अधिकार देता है और मानवता को स्थापित करता है। भगवान बुद्ध के बताये गए मार्ग पर चलकर देश दुनिया मे व्याप्त भ्रष्टाचार, हिंसा, व्यभिचार, अत्याचार का जो माहौल है उससे मुक्त किया जा सकता है।

अध्यक्षता कर रहे गोपाल निराला व अनिल सिंह पटेल ने कहा कि बुद्ध अपने आपको मार्ग बताने वाला बताये आपको उनके रास्ते खुद चलना पड़ेगा तभी आपका मंगल होगा। श्याम सुन्दर प्रजापति व राजकुमार सोनकर ने कहा कि बुद्ध का मार्ग बहुत सरल व लोक कल्याण का मार्ग है उसको अपनाकर ही हम अपना जीवन मंगल बना सकते है।

कार्यक्रम के सचिव उमेश मौर्य ने सबका आभार व्यक्त किया और संचालन नरेन्द्र प्रताप जेई साहब ने किया।

गोष्ठी में अनिल कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, राजकुमार मौर्य, चंद्रेश कुमार, माता प्रसाद सिंह, तेजप्रताप मौर्य, लक्ष्मी नारायण पटेल, राजेश कुमार प्रेमी, नंदकिशोर मास्टर, एड राजेश कुमार, पवित कुमार, एडवोकेट उदय राज मौर्य, राजकुमार बौद्ध, डॉ भागीरथी मौर्य, डॉ ओ पी मौर्य, अनिता पटेल, रानी सिंह,अनिता मौर्य, शिवानन्द, रमेश सिंह इत्यादि उपासक एवं उपसिकाये व धम्मं बंधु लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?