मजदूर दिवस पर एटक कार्यकर्त्ताओं ने निकाला बाइक रैली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

शक्तिनगर (सोनभद्र) । एनसीएल परियोजनाओं में गुरुवार को एक मई दिवस के उपलक्ष्य में एटक कार्यकर्त्ताओं ने बाइक रैली निकाला आयोजित की गोष्ठी। एनसीएल एटक महामंत्री अजय कुमार की अगुवाई में बीना संगठन कार्यालय से बाइक रैली की शुरुवात की गयी। नया, पुराना माइनस, बुढ़वा होटल, मस्जिद, रामजानकी सरोवर, कृष्णशिला कालोनी, सिविल- पोस्ट ऑफिस, चौकी होते संगठन कार्यालय पर रैली का समापन किया। बैंड बाजा के साथ देश के मजदूर एक हों के नारों के साथ पूरा क्षेत्र गूंज उठा। महामंत्री अजय कुमार के साथ शाखा सचिव जागेंद्र तिवारी ने संगठन कार्यालय पर ध्वजा रोहण कर सलामी दी गयी। कहा की मजदूरों के संघर्ष के लिए एकजुट रहना होगा। इस मौके पर धीरेन्द्र नाथ यादव, वीरेंद्र ग्वाला,गोरेलाल, वकील यादव, वरुण पाण्डेय, जितेंद्र वर्मा, नन्द कुमार यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?