वक्फ सुधार जनजागरण अभियान पर भाजपा ने आयोजित किया कार्यशाला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा वक्फ सुधार जनजागरण अभियान का जिला कार्यशाला में बतौर मुख्यअतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक 2025 कमजोर वर्ग एवं मुस्लिम महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रुप से मजबूत करने मे सहायक साबित होगा आगे कहा कि वक्फ इस्लामी कानून के अंतर्गत स्थापित एक अपरिवर्तनीय धर्मार्थ निधि है, जिसे भारत में वक्फ अधिनियम, 1995 के तहत मान्यता प्राप्त और विनियमित किया जाता है।

इस कार्यशाला का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मुख्य अतिथि दिलिप सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल , जिला प्रभारी अनिल सिंह, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा ने पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल  व संचालन जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया।


कार्यशाला को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल ने कहा कि वक्फ बोर्ड और उनके द्वारा नियंत्रित सम्पत्तियाँ भारत में इस्लामिक जीवन के महत्वपूर्ण अंग हैं, क्योंकि वे अनगिनत मस्जिदों, धार्मिक और परोपकारी संस्थानों के संरक्षक के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 2018 की केंद्रीय वक्फ परिषद रिपोर्ट के अनुसार भारत में 8 लाख एकड़ से अधिक वक्फ संपत्ति है, जिसकी अनुमानित कीमत रू0 10 लाख करोड़ से अधिक है।

यूपीए सरकार द्वारा प्रस्तुत वक्फ संशोधन अधिनियम, 2013 ने वक्फ बोर्ड की शक्तियों का विस्तार करके मनमाने ढंग से भूमि अधिग्रहण को सक्षम करके सम्पत्ति के अधिकारों को कमजोर कर दिया। इसमें पारदर्शिता की कमी और हितधारकों की चिंताओं को नजर अंदाज करने के साथ ही बिना किसी नियम कानून के फैसले किया गया। जैसे-राज्य-वित्तपोषित सर्वेक्षण और वक्फ संपत्ति पर प्रतिबंध राज्य सरकार के अधिकार और गैर-मुस्लिम दान को शामिल करने की सीमाएँ, वक्फ परिषद की बढ़ी शक्तियाँ और वक्फ संपत्ति पर लेनदेन पर प्रतिबंध, राज्यों पर बोझ और मनमाने भूमि दावे, यूपीए सरकार द्वारा 2014 के विधेयक में वक्फ बोर्ड को और अधिक व्यापक शक्ति देने का प्रस्ताव किया गया के साथ – साथ अनेको वक्फ संशोधन अधिनियम, 2025 की मुख्य विशेषताओं पर विस्तृत चर्चा किया।

वक्फ संशोधन विधेयक 2025 कमजोर वर्ग एवं मुस्लिम महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रुप से मजबूत करने मे सहायक साबित होगा यह विधेयक विरासत एवं व्यक्तिगत संपत्तियों के अधिकारों की सुरक्षा करेगा मुस्लिम महिलाआंे को आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति मे सुधार होगा विपक्ष का एजंेडा नकारात्मक प्रचार से लोगो को भ्रमित करने का है। प्रधानमंत्री मोदी जी का संकल्प सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास है और यही संकल्प केन्द्र सरकार की प्रत्येक योजना एवं निर्णय में परिलक्षित होता है।


भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने धन्यवाद करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग अपने-अपने मंडलों में वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के बारे में सामाजों में जाकर चर्चा करें एवं कार्यक्रम समापन की घोषणा की।


कार्यशाला मे मुख्यरुप से भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अशोक राय, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश खांम्भे, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा से फिरदौस, रफीक इम्तियाज, सयद नकी रजा, गौरव जैन, इमाम अली, जहांगीर अली खां, एकलाख इहमद, ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, रामसुन्दर निषाद, अमरनाथ पटेल, उदयनाथ मौर्या, रमेश पटेल, रंजना सिंह, अशोक मौर्या, ओमप्रकाश दूबे, संतोष शुक्ला, शंम्भू नारायण सिंह, कैलास बैसवार, गुडिया वर्मा, अनूप तिवारी, शीतला आचार्य, अमरेश चेरो, यादवेन्द्र द्विवेदी, बीएन गुप्ता, सुषमा गोंड, विनय श्रीवास्तव, दिलिप चौबे, मनीष पटेल, रामबली मौर्या, सीमा गुप्ता, कमलेश चौबे, अनिल सिंह, रामनिवास तोमर, उमेश पटेल सहित सभी जिला पदाधिकारी मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?