आंधी पानी का कहर, दर्जनों गांवो की बिजली गुल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पीयूष गर्ग

बीजपुर (सोनभद्र) । रविवार शाम को आए आंधी से हुए फाल्ट के कारण चार उपकेंद्र से जुड़े लगभग सौ गाँवों की बिजली गुल हो गयी।जानकारी के अनुसार रेणुकूट के जंगल मे पिपरी से आने वाली मेनलाइन 33 केवीए में फाल्ट आने से म्योरपुर, बभनी, नधिरा, बीजपुर उपकेंद्र से जुड़े करीब सौ गांवो में अंधेरा पसर गया है रविवार की शाम को जर्जर पोल और उपकरण आंधी पानी का दबाव बर्दास्त नही कर पाए और बिजली फाल्ट में चले जाने से सौ गाँवो में अंधेरा पसर गया है। आये दिन बिजली के उपकरण में फाल्ट से उपभोक्ता तो त्रस्त हैं ही फाल्ट को दुरुस्त करने में लगे अधिकारी और लाइनमैन तक जर्जर उपकरण के कारण आजिज आ गए हैं।

बिजली बंद होते ही घरों में पानी की समस्या खड़ी हो जाती है तो भीषण गर्मी में बच्चों बुजुर्गों और मरीजों की हालत वद से बदतर हो जाती है। बताया जाता है कि पिपरी से आने वाली 33 केवीए की लाइन के उपकरण वर्षो पुराने और जर्जर अवस्था मे पहुंच गए है विभाग इनको बदलने का प्रयास नही कर रहा है या फिर फंड का अभाव है यह कोई बताने वाला नही है। 20 घण्टे से गयाब बिजली कब तक आएगी यह किसी को सटीक पता नही है।एसडीओ म्योरपुर शिवम गुप्ता ने बताया कि आंधी से सात पोल गिर गए थे कार्य किया जा रहा है जल्द ही बिजली व्यवस्था बहाल करने की कोशिश की जा रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?