पहलगाम आतंकी हमले मे मारे गए मृतको को डीबीए ने दी श्रद्धांजलि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभागार में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए निर्दोषों को श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एड ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ नृशंस आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय एवं संतापजनक है। यह हमला देश की एकता व अखंडता पर प्रहार करने का दुःसाहस है। देश के सभी राजनीतिक दल व संस्थाओं को सारे मतभेदों से ऊपर उठकर इसकी भर्त्सना करनी चाहिए। सरकार सभी पीड़ितों व उनके परिवारों की सहायता की आवश्यक व्यवस्था करे और ईट का जवाब पत्थर से देना चाहिए।

इस अवसर पर रमेश चंद्र सिंह, राजेश मौर्य, कृष्णानंद सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, इंद्रजीत पटेल, शाहनवाज खान, महेंद्र कुमार आर्य, अभिषेक सिंह मौर्य, राकेश कुमार पटेल, शैलेंद्र कुमार सिंह, सचिन पटेल, कैलाश यादव उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?