सोनभद्र में कड़ी धूप ने ली जान! बाजार जा रहे बुजुर्ग की सड़क पर गिरकर संदिग्ध मौत, इलाके में सनसनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अखिलेश सिंह

रामगढ़ (सोनभद्र) । स्थानीय बाजार में गुरुवार की दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक बुजुर्ग चलते-चलते अचानक जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना पन्नूगंज थाना क्षेत्र की है।

मृतक की पहचान माँची थाना क्षेत्र के सथारी गांव निवासी बुजुर्ग के रूप में हुई है, जो घरेलू सामान खरीदने के लिए रामगढ़ बाजार आया था। चश्मदीदों के मुताबिक, वह एक पिकअप वाहन से उतरकर सिर पर गठरी रखे बाजार की ओर बढ़ रहा था, तभी अचानक चक्कर खाकर सड़क पर गिर पड़ा।

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग उसे बचाने की कोशिश में जुटे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पन्नूगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारों का कहना है कि इलाके में पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी और तेज लू की चपेट में आकर वृद्ध की जान गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद बाजार में सनसनी फैल गई और लोगों में गर्मी को लेकर दहशत का माहौल बन गया है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज धूप में बेवजह बाहर निकलने से बचें और लू से बचाव के उपाय अपनाएं। लेकिन सवाल ये उठता है—क्या हीटवेव से निपटने के लिए हमारे पास पुख्ता इंतज़ाम हैं?

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?