कोन रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने युवक को मारी टक्कर, हालत नाजुक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के सलैयाडिह ग्राम पंचायत स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान मुडीसेमर ग्राम पंचायत निवासी कमलेश यादव पुत्र चंद्रिका यादव के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कमलेश यादव सुबह लगभग 10:30 बजे कोन रोड स्थित उमेश जायसवाल की फर्नीचर दुकान के पास खड़ा था, तभी कचनरवा गांव की ओर से आ रही तेज रफ्तार काली स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कमलेश वहीं सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

मौके से स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट पुलिस को बरामद हुई है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?