सिबाए चुनाव:अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा, सचिव बने महेंद्र जायसवाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुद्धी(सोनभद्र):सिविल बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापरक चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रभु सिंह की ताजपोशी हुई।
उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवशंकर प्रसाद को 4 मतों से पराजित कर, जीत हासिल की। वहीं सचिव पद पर महेंद्र जायसवाल ने रामेश्वर प्रसाद को 10 मतों से शिकस्त दिया। इल्डर कमेटी के चेयरमैन नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव के देखरेख में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान कराई गयी। कुल दो पद के लिए 123 सदस्य संख्या वाले इस चुनाव में 80 लोगों ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि दो मत टेंडर भी पड़ा। जिसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार प्रभु सिंह कुशवाहा को 30 मत, निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवशंकर प्रसाद को 26 मत एवं प्रदीप श्रीवास्तव को 24 मत मिला। इसी प्रकार सचिव पद पर महेंद्र जायसवाल को 37 मत एवं प्रतिद्वंद्वी रामेश्वर प्रसाद को मात्र 27 मत, जवाहरलाल को 15 मत मिले। जबकि सचिव पद पर एक मत अवैध घोषित किये गये।
इस प्रकार इल्डर कमेटी के चेयरमैन नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने अध्यक्ष पद पर प्रभु सिंह कुशवाहा, सचिव पद पर महेंद्र जायसवाल को विजयी घोषित किया। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने विजयी पदाधिकारियों को फूल मालाओं से लाद दिया। जबकि निर्विरोध रूप चुने जाने वालों में निर्विरोध निर्वाचन की सूची में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामजी पांडेय उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए दो लोग मनोज कुमार मिश्र व अंजनी कुमार सिंह, सहसचिव प्रकाशन के लिए राजीव कुमार मिश्रा, अभिनाथ यादव, राकेश कुमार सदस्य गवर्निंग काउंसिल वरिष्ठ के लिए विनय कुमार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक दुद्धी मनोज कुमार सिंह, रॉय समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?