समाज की नयी रूप रेखा तैयार करने में बाबा साहेब का अहम योगदान: कमलेश कुमार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

शिक्षित बनो, संगठित रहो ,संघर्ष करो: बसंती देवी

शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो जितने पिएगा ओ उतना ही दहाड़ेगा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।  जनपद के नगवां विकास खण्ड के खलियारी गांव में भारतीय संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती का आयोजन किया गया।  इस दौरान एचआरडी कमलेश कुमार ने बताया कि समता मूलक समाज के ध्येता थे अंबेडकर और समाज की नई रूप रेखा तैयार कराने में अंबेडकर का अहम योगदान रहा हैं। समाज के लोगों की आर्थिक सामाजिक राजनीतिक परिस्थितियों को समझकर एक सूत्र में बाधने का सार्थक प्रयास किए है।

रामजग खरवार ने बताया कि भारत की सामाजिक सद्भाव के आत्मा थे अंबेडकर इस लिए हमें उनके विचार धारा और आदर्श को आगे ले जाने की जरूरत है। वही जसवंत खरवार ने बताया कि आज भी आपके बताए गए रास्ते पर हम सभी चलने का प्रयास करते है आप ने समाज के हर एक तप्ते को नई राह दी।

बसंती देवी ने कहा हम सभी को जाति धर्म मजहब से ऊपर उठकर देश हित के लिए खड़े रहे। आज समाज में हम लोगों को भी चाहिए कि हर एक लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर चले और उनका साथ दे।

बैठक में प्रमोद, चंदा देवी , जसवंत, भुनेश्वर , जितेंद्र , रविंद्र बसती देवी , शिला देवी, संजीव, लक्ष्मण खरवार, संतोष, रामजग आदि संगठन के साथी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?