चेरो आदिवासी राजवंश ने महाराजा मेदिनी राय की 392 वें जयन्ती मनाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। चेरो आदिवासी राजवंश समाज के तत्वावधान में निगाई मेदिनी चौक कोन में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से चेरो के सबसे प्रतापी महाराजा मेदिनी राय की प्रतिमा पर विधि विधान एवम् पारंपरिक रीति रिवाज से पूजा अर्चना कर यहां के वरिष्ठ समाजसेवियों व गांव गौहार के गणमान्य लोगों द्वारा “धनी धनी राजा मेदनिया,घर घर बाजे मथनियां”जय घोष के साथ मेदिनी राय चेरो की जयंती मनाई गईं।

वहां उपस्थित लोगों द्वारा महानायक मेदिनी जी के बारे में बखान करते हुए उनके मार्गों पर चलने का शपथ लिया गया।वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा इनके कार्यकाल को स्वर्ण काल व समृद्धशाली युग बताया गया। उनके शासनकाल में वहां के खेत खलिहान हरे भरे व लोग बहुत खुशहाल और संपन्न थे।बगैर खाये नहीं सोया करते थे।सबके घर में गाय,भैंस और दूध,दही हुआ करते थे।इसलिए कहा गया था कि “धनी धनी राजा मेदनिया,घर घर बाजे मथनियां” ।

इस अवसर पर डॉ राजेन्द्र सिंह चेरो,रामनाथ सिंह,मनोज सिंहानिया,विनोद सिंह,सदानंद सिंह,भगवान सिंह गोंड,अमर सिंह गोंड,बुद्धिनारायण चेरो,तेजू राम चेरो,पिंटू,मुकेश सिंह,श्रवण सिंह,प्रधान प्रतिनिधि विनोद गुप्ता,कल्लू सिंह,धर्मन,मनोज पासवान,दयाशंकर यादव,मनोहर यादव,योगेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?