बछोधा गांव में पेयजल की समस्या हुई दूर,ब्लाक प्रमुख से पानी टँकी का किया लोकार्पण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

ग्रामीणों को मिले शुद्ध जल जल ही है जीवन – अजीत रावत

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में सदर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बछोघा में पेयजल की समस्या को देखते हुए पंचम वित्त ग 15 वित्त योजनांतर्गत बोरिंग सहित पांच हजार लीटर पानी की टँकी का निर्माण क्षेत्र पंचायत द्वारा कराया गया जिसका आज ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने लोकार्पण किया।

इस दौरान सदर ब्लाक प्रमुख भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत ने बताया कि आम जनमानस को इस भीषण गर्मी में जल पिलाने का काम किया जो आम जनमानस द्वारा सराहना और आशीर्वाद देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पूज्य बाबा योगी आदित्यनाथ को दिया आम जनमानस ने कहा वर्षों से पानी की समस्या को दूर करने का काम बीजेपी के नेता अजीत रावत ने किया।

इस लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्रभान सिंह, पूर्व सभासद राजन गुप्ता, आलोक रावत, विजय बहादुर, राधेश्याम , संगम लाल, मंगल मोदनवाल , किशन मोदनवाल , छविंदर गुप्ता , अमरनाथ भारती, रिशु कुमार, राजेश कुमार चौरसिया आदि लोग उपस्थित है।

Leave a Comment

1377
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?