ट्रक डम्पर में हुई टक्कर से लगी आग,चालक की जलने से हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन


मिर्जापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद में लालगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-रीवा हाईवे पर स्थित धसड़ा मोड़ के पास बुधवार की रात एक ट्रक और डंपर में आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि लोग 200 मीटर दूर से ट्रक और डंपर को जलते हुए देख रहे थे।


वही सूचना पर पहुंची लहंगपुर चौकी पुलिस ने व्यवस्था संभालते हुए दुर्घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया।


इस घटना में डंपर के चालक बब्बन बिंद पुत्र श्याम बिहारी बिंद उम्र करीब 45 वर्ष निवासी गैपुरा थाना विंध्याचल की जलने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने डंपर के चेंबर से शव के अवशेष को कब्जे में लेकर दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई।
स्थानीय लोगो ने बताया गया कि गेहूं लदा ट्रक गलत साइड से आ रहा था। इसी कारण दुर्घटना हुई है। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओपी सिंह मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच पड़ताल करने में जुट गए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?