सदर तहसील में अगलगी की एडीएम वित्त करेंगे मजिस्ट्रेटी जांच

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के सदर तहसील भवन की छत पर खुले आसमान के नीचे कई वर्षों से रखे गए दस्तेवजो में मंगलवार को लगी अगलगी की घटना के सम्पूर्ण तथ्यों तथा उससे हुए क्षति आदि की मजिस्ट्रियल जाँच के लिए जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा को नामित किया है।

जिला मजिस्ट्रेट बीएन सिंह ने बताया कि तहसील राबर्ट्सगंज में आग लगने से अभिलेखों के जलने का तथ्य संज्ञान में आया है, जिसके दृष्टिगत अगलगी की घटना के सम्पूर्ण तथ्यों तथा उससे हुए क्षति आदि की मजिस्ट्रियल जाँच कराया जाना अति आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि घटना की मजिस्ट्रियल जॉच हेतु श्री सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा० को मजिस्ट्रियल जाँच अधिकारी नामित किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने उक्त घटना के कारणों व हुई क्षति की तथ्यगत मजिस्ट्रियल जॉच करते हुए सुस्पष्ट साक्ष्य आधारित जॉच आख्या विलम्बतम् एक पक्ष में उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किये हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?