दस विद्यालयो के मिड-डे-मील की गुणवत्ता को ऑडिट टीम ने परखा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

सोशल ऑडिट, भोजन की सफाई और रख-रखाव पर विशेष ध्यान

कोन (सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय विकास खण्ड में पीएम पोषण योजना के तहत बुधवार दस प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का सोशल ऑडिट किया गया। सोशल ऑडिटर अशोक द्विवेदी व उनकी टीम ने विद्यालयों में भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, रसोई की व्यवस्था और पैकेटबंद खाद्य सामग्री की जांच किया।

निरीक्षण के दौरान द्विवेदी ने रसोइयों को निर्देशित किया कि भोजन की तैयारी और परोसने में पूरी तरह से स्वच्छता का पालन हो। खाद्य सामग्री खुले में न रखी जाए और सभी सामग्री कंटेनरों में बंद करके रखी जाए। साथ ही, अभिभावकों को भी भोजन की गुणवत्ता जांचने और स्वाद परीक्षण के लिए प्रोत्साहित किया गया।

टीम ने सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय कोन का निरीक्षण किया, इसके बाद क्रमशः खेमपुर, कुसुमदहा, पिंडारी, खेतकटवा, केवलिया, गिधिया, घिचोरवा (प्रा. व उ.प्रा.), और रोरवा (उच्च प्रा.) विद्यालयों का ऑडिट किया गया।

सोशल ऑडिटर अशोक द्विवेदी ने बताया कि सरकार ने मिड-डे मील योजना की पारदर्शिता, गुणवत्ता और वित्तीय व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सोशल ऑडिट की प्रक्रिया अनिवार्य की है।

सोशल ऑडिट के उपरांत संबंधित ग्राम पंचायतों में खुली बैठकें आयोजित की गईं, जिसमें खण्ड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्र, सभी ग्राम प्रधान, एसएमसी अध्यक्ष, अभिभावक, शिक्षक, शंकुल प्रभारी अविनाश कुमार, राहुल कुलश्रेष्ठ, रितेश कुमार, मनीषा जायसवाल सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?