भगवा मय हुआ शहर,राम नवमी पर निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मनीष चौधरी


सिंगरौली(मध्य प्रदेश)। जनपद के मोरवा में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्म उत्सव मनाने की तैयारियां लगभग पूर्ण की जा चुकी है। मोरवा शहर को भगवा पातकों और झंडो से पाट दिया गया है। रविवार को रामनवमी के उपलक्ष में मोरवा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारियों को समिति द्वारा अंतिम रूप गया। रामनवमी शोभायात्रा के सदस्यों से मिली जानकारी अनुसार रविवार को भव्य जुलूस का आयोजन किया गया है।

दोपहर करीब 2 बजे वार्ड क्रमांक 4 स्थित रामजानकी मंदिर एवं मोरवा बाजार हनुमान मंदिर से शोभा यात्रा का शुभारंभ होगा। दोनों ही जगह डीजे एवं बैंड के धुन पर राम भक्त महावीरी ध्वज लेकर शहर के भ्रमण पर निकलेंगे जो मोरवा थाने के पास एकत्रित हो शहर का भ्रमण करेंगे। आयोजकों द्वारा शोभा यात्रा समाप्ति पर देर शाम फल मंडी के समीप भजन संध्या का आयोजन किया गया है। जिसमें मुम्बई की सुप्रसिद्ध गायिका रिज़ा खान और बाली ठाकरे अपनी प्रस्तुति देंगी। वहीं अन्य कलाकारों द्वारा बरसाने की होली के साथ मसाने की होली खेली जाएगी।

शोभायात्रा में रहेगा विशेष परिधान: रामनवमी शोभायात्रा समिति ने सभी से अपील की है कि पुरुष शोभायात्रा में सफेद या भगवा कुर्ता पहन कर आए वहीं महिलाएं भगवे कलर की साड़ी या सूट में यात्रा में सम्मिलित हों।

शस्त्रों पर होगी पाबंदी: पुलिस के संदेश के बाद इस बार शस्त्रों पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है किसी भी प्रकार के शस्त्र को शोभायात्रा में लाने के लिए वर्जित किया गया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?