निजी स्कूलों की मनमानी फीस और कापी-किताबो की बिक्री बन्द हो: अंशु गुप्ता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

शिक्षा माफिया के मनमाने रवैया को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओ ने जिला विद्यालय निरीक्षक को सौपा ज्ञापन

मनमाने पैसों की वसूली से अभिभावक हो चुके हैं त्रस्त

कोई भी जनप्रतिनिधि इस पर बोलने को तैयार नहीं

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता के नेतृत्व में बढ़ती स्कूल फीस व मनमानी पुस्तक के दाम की बढ़ोतरी को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक के नाम से ज्ञापन दिया गया। 

जिला अध्यक्ष एनएसयूआई सोनभद्र ने कहा कि देखा जाए तो हर साल ही जनपद में चल रहे विद्यालयों में, में फीस बढ़ती जा रही है आम जनमानस जहां एक और महंगाई से त्रस्त है वहां बच्चों की शिक्षा को लेकर भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जहां एक ओर एडमिशन के नाम पर पैसा लिया जाता है वह दूसरी ओर फीस के नाम पर पर भी मनमाना वसूली की जा रही है । निजी स्कूलों में बच्चों के ड्रेस के नाम पर हर साल दामो पर बढ़ोतरी होती चली जा रही है , साथ में विद्यालय में चल रहे पुस्तकों पर भी दाम का अंकुश नहीं है।

छात्र संगठन द्वारा छात्रों के भविष्य को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक से मांग किया है कि विद्यालयों की मनमाना फीस बढ़ोतरी व कापी किताब के मूल्य पर अंकुश लगाते हुए इसका एक मानक तय किया जाए ताकि आमजनमानस को शिक्षा सस्ती और अच्छी मिल सके। अभिभावक बच्चों को उचित शिक्षा दिलवा सके और देश का भविष्य शिक्षित हो सके।


छात्र नेता अफजल ख़ान ने कहा कि हर साल चाहे वह एलकेजी के बच्चों हो चाहे वह ग्रेजुएशन के बच्चों की शुल्क बढ़ोतरी से मध्यम परिवार के ऊपर बहुत आघात पहुंच रहा है जिसे जीवन यापन करने में कठिनाई उत्पन्न हो रही है, छात्र नेता सौम्य सोनकर ने कहा कि आए दिन कापी किताबों के दाम बढ़ोतरी के कारण भाजपा शासन में शिक्षा भी ग्रहण करना मुश्किल होता जा रहा है।

इस मौके पर विधि प्रकोष्ट प्रदेश महासचिव सत्यम पांडेय ,सौम्य सोनकर चंदमणि वियार,शिवांग पाठक,आयुष तिवारी,शिवा कुमार,शुभम् शर्मा ,सौम्य सिंह संदीप यादव,रोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?