सोनभद्र में 30 किलोवाट का लगाया जा रहा सोलर प्लांट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पी के चौबे

नवीकरण उर्जा विकास कार्यक्रम के तहत लगाया जा रहा है सोलर प्लांट

बाजार में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराना है उद्देश्य

80 लाख की लागत से बन रहा है सोलर प्लांट

बभनी (सोनभद्र) । विकास खंड के ग्राम पंचायत चपकी में 30 किलोवाट का सोलर प्लांट नवीकरण उर्जा विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत लगाया जा रहा है।इस सोलर प्लांट द्वारा महुअरिया मोड़ स्थित बाजार को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।

जानकारी के अनुसार विकास खंड बभनी के ग्राम पंचायत चपकी में एक बीघा जमीन पर सोलर प्लांट लगाया जा रहा है। इस प्लांट को डेवलपमेंट अल्टरनेरिब्स (D A) संस्था के सहयोग से कार्यदाई संस्था विधान द्वारा निर्माण किया जा रहा है।इसकी लागत लगभग 80 लाख रुपए आयेगी।यह सोलर प्लांट एक माह में चालू हो जाएगा और महुअरिया मोड़ बाजार में विद्युत सप्लाई शुरू हो जाएगी।इस प्लांट के बनने के बाद इसका संचालन महिला किसानों का संगठन मृतिका प्रड्यूसर कम्पनी लिमिटेड ( FPO) द्वारा किया जायेगा।इस प्लांट द्वारा महुअरिया मोड़, चपकी के बाजार में 24 घंटे बिजली मिलेगी।सभी कनेक्शन पर स्मार्ट मीटर लगायें जायेगें।इस सोलर प्लांट से 100 दुकानों में विद्युत सप्लाई के लिए चयन किया गया है।

चपकी गांव में खड़ा स्ट्रैक्चर

विधान संस्था के प्रोग्राम मैनेजर सुरेश दुबे ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य बाजारों में 24 घन्टें बिजली उपलब्ध कराना है।अगर खपत बढ़ेगी तो इस सोलर प्लांट का क्षमता भी बढ़ाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?