ईद-उल-फितर की नमाज को लेकर अलर्ट रही पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

क्यूआरटी व स्थानीय पुलिस बल के साथ ईद-उल-फितर के नमाज को कराया गया सकुशल सम्पन्न-

शांति एवं कानून व्यवस्था में खलल डालने वाले शरारती तत्वों को दी की गई सख्त चेतावनी

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में  ईद-उल-फितर की नमाज के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक बंदोबस्त किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत लगातार भ्रमणशील रहकर ईद-उल-फितर पर्व की नमाज़ को सकुशल सम्पन्न कराया गया।

इस दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, व बाजारों आदि में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। सीसीटीवी, वीडियो रिकॉर्डिंग व ड्रोन कैमरों के मदद से संवेदनशील क्षेत्रों की सतत् निगरानी की गयी। ईद-उल-फितर की नमाज के दृष्टिगत आमजन व धर्मगुरुओें से संवाद कर शांति व सद्भाव बनाए रखने हेतु अपील की जा गई। शांति एवं कानून व्यवस्था में खलल डालने वाले शरारती तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों व मस्जिद के आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर धर्मगुरुओं व आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त कराते हुए ईद-उल-फितर की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?