पुलिस ने गौवध तस्करी नाकाम, दो आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गौरव पाण्डेय

रामगढ़ (सोनभद्र) जिले के पन्नूगंज थाना पुलिस ने गौवंश तस्करी की एक बड़ी कोशिश को विफल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने गुरौटी-खलियारी मार्ग पर एक संदिग्ध वाहन (मैजिक UP64BT7710) को रोका। तलाशी लेने पर उसमें दो गोवंश मिले, जिन्हें अवैध रूप से ले जाया जा रहा था।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शिवपाल यादव (19) निवासी सोनबरसा, थाना रायपुर, और संदीप कुमार निवासी गौरी निष्फ, थाना रॉबर्ट्सगंज के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इन गोवंशों को कसाई को बेचने के लिए सिरसी बाजार, चैनपुर, भभुआ ले जा रहे थे। इस पूरे काम में गोटी बांध, रायपुर के मुराहो निवासी लवकुश यादव का नाम भी सामने आया है, जो मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है।

पहले भी कई आपराधिक मुकदमे

गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उन पर पहले से ही गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत पन्नूगंज और रॉबर्ट्सगंज थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

मुकदमा दर्ज, आरोपियों को जेल भेजा गया

पुलिस ने इस मामले में पन्नूगंज थाने में मुकदमा अपराध संख्या 56/2025 धारा-3/5A/5B/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

गौवंश तस्करी को रोकने और आरोपियों को पकड़ने में उपनिरीक्षक फूलबदन यादव, हेड कांस्टेबल विवेक कुमार, कांस्टेबल अमृतलाल और कांस्टेबल जालंधर कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस आगे की जांच कर रही है ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पर्दाफाश किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?