नौगढ़ के शाहपुर गांव में बड़ी आग लगने की घटना, उमाशंकर गुप्ता का घर जलकर राख

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ क्षेत्र के सेमरसाधोपुर ग्राम पंचायत के शाहपुर गांव में मध्य रात्रि में एक बड़ी आग लगने की घटना सामने आई है। उमाशंकर गुप्ता के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसमें उनका घर और सारा सामान जलकर राख हो गया।

आग लगने के बाद गांव के लोग इकट्ठे होकर आग बुझाने में लग गए, लेकिन तब तक घर का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। नौगढ़ क्षेत्र में गर्मी के महीने में अक्सर आग लगने की घटनाएं होती हैं, लेकिन यहां फायर ब्रिगेड की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से लोगों को बहुत परेशानी होती है।

उमाशंकर गुप्ता एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं और वर्तमान समय में उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है और ग्रामीणों का कहना है कि नौगढ़ में फायर ब्रिगेड की सुविधा उपलब्ध होनी जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?