नव सम्वत्सर के स्वागत में निकली गयी प्रभात फेरी।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मां वैष्णो धर्मशाला में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र छात्राओं के द्वारा आज चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को आरंभ होने वाले नव वर्ष पर प्रभात फेरी विद्यालय प्रांगण से निकलकर मुडिसेमर तिराहा, रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग, सुभाष तिराहा, हलवाई चौक, रामलीला ग्राउंड, सब्जी मंडी, इलाहाबाद बैंक रोड, जामा मस्जिद से पुनः वापस विद्यालय प्रांगण में पहुंचा। जहां बच्चों को नव वर्ष के उपलक्ष में कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी ने बताया कि भारतीय संस्कृति के अनुसार नव वर्ष का शुभारंभ चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से ही होता है, सम्राट विक्रमादित्य द्वारा विक्रम संवत का भी शुभारंभ इसी दिन से हुआ था, शक्ति की आराधना का शुभारंभ भी आज के दिन से ही नवरात्रि भी प्रारंभ होता है, यह सृष्टि के आरंभ का दिन है, भारतीय काल गणना इसी दिन से प्रारंभ होती है, हमारे भारत में जो ऋतु हैं उनमें भी इसी समय परिवर्तन देखने को मिलता है इसी समय पतझड़ का भी मौसम आप वृक्षों में देख सकते हैं । कार्यक्रम समाप्ति के पूर्व “भारत माता से प्रेम हो, बुरे कार्यों से हम विरक्त हो, यह शुभ नूतन वर्ष, सभी के लिए कल्याणकारी हो” की कामना के साथ समाप्त किया गया इस मौके पर आचार्य मनोज, गिरवर, संतोष, मनीष मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?