अटल आवासीय विद्यालय में सामग्री आपूर्ति नही होने डीएलसी को स्पष्टीकरण जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

आयुक्त विंध्याचल मण्डल ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण

कार्यालय में बेहतर साफ-सफाई बनाये रखने, पत्रावली को सुव्यवस्थित ढंग से रखने हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

आयुक्त विंध्याचल मण्डल मीरजापुर ने कलेक्ट्रेट में राजस्व संबंधित अधिकारियों की बैठक, दिएआवश्यक दिशा निर्देश

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में आज आयुक्त विंध्याचल मण्डल बाल कृष्ण त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट में स्थापित विभिन्न अनुभागों एवं विभागों के आकस्मिक निरीक्षण किये। इस दौरान मण्डलायुक्त ने कलेक्ट्रेट परिसर का जायजा लिया और कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित विभिन्न अनुभागो के जिम्मेदारों को बेहतर साफ-सफाई के लिए दायित्वबोध कराया। उन्होंने न्याय सहायक अनुभाग,सामान्य कार्यालय अनुभाग,पासपोर्ट अनुभाग, ई-डिस्ट्रिक्ट गवर्नेन्स कक्ष, राजस्व सहायक अनुभाग कक्ष, ईआरके व आंग्ल अनुभाग कक्ष, स्थानीय निकाय अनुभाग कक्ष, रेकार्ड रूम अनुभाग, मुख्य राजस्व अनुभाग कक्ष, नजारत, कलेक्ट्रेट विद्युत नियन्त्रण कक्ष, एआरओ अनुभाग कक्ष, वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने निर्देशित करते हुए कहा कि पत्रावलियों का रख-रखाव बेहतर किया जाये, जिससे जरूरत पड़ने पर पत्रावली आसानी से उपलब्ध हो सकें, इसके लिए सभी अनुभागों के प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दियेें।


निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने कहा कि कार्यालय के कार्याे को सम्पादन कराने की जिम्मेदारी सम्बन्धित अधिकारियों की है, लिहाजा अधिकारी अपने विभागीय कार्याें के सम्बन्ध में आदेशों एवं निर्देशों का भली-भांति अध्ययन करने के उपरान्त ही अपने मातहतों को पूरी तरह से समझ कर ही पत्रावली की कार्यवाही सुनिश्चित करायें। अधिकारी अधीनस्थों के सहारे अपने कार्य को न छोड़े अन्यथा किसी भी स्तर पर कमी के लिए सम्बन्धित अधिकारी ही सीधे जिम्मेदार होंगेें। कलेक्ट्रेट व कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित सभी कार्यालयाध्यक्ष व अनुभाग अधिकारी अपने कार्यालय कक्ष के परिसर की बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करायें।

इस दौरान मण्डलायुक्त ने राजस्व संबंधित समीक्षा  बैठक करते हुए कहा कि 3 वर्ष और 5 वर्ष से अधिक मुकदमों का निस्तारण अभियान चलाकर किया जाये, जिन पटल सहायकों द्वारा कार्यों का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा है, उनके पटल का परिवर्तन किया जाए। लेखपाल पर लगे आरोप पत्र की जांच आख्या समय से उपलब्ध न करने पर मण्डलायुक्त ने उप जिला अधिकारी घोरावल एवं तहसीलदार घोरावल को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।

अटल आवासीय विद्यालय की सामग्री आपूर्ति समय से विद्यालय में न किये जाने पर मण्डलायुक्त ने डीएलसी पिपरी को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। मण्डलायुक्त ने जिलाधिकारी बीएन सिंह को कहा कि आपूर्ति की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता की जाँच टीम गठित कर किया जाय।

वही मण्डलायुक्त ने निर्देशित करते हुए कहा कि अपर जिलाधिकारी द्वारा समय-समय पर तहसीलों का निरीक्षण कर मुकदमा के निस्तारण में तेजी लाने के के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की 3 साल और 5 वर्ष से अधिक मुकदमों का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाए। इसके साथ ही अप्रैल माह के अंत तक 3 साल और 5 साल से अधिक मुकदमा का निस्तारण किया जाए।

वही  कर्मचारियों के रिटायरमेंट के बाद जो भी भुगतान लंबित, उसका समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाये।

इस दौरान जिलाधिकारी बीएन सिंह, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) रमेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी(नमामी गंगे) रोहित यादव, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित कार्मिकगण उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?