पुलिस चौकी प्रभारी और सिपाही पर नपा के संविदा कर्मी ने लगाया मारपीट का आरोप,

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

डाला शहीद स्थल पर नपा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार ,

चोपन थानाध्यक्ष और डाला चौकी प्रभारी ने बताया आरोप को निराधार

पीड़ित की तहरीर के आधार पर होगी जांच- विजय चौरसिया

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में नगर पंचायत डाला के संविदा कर्मियों ने डाला स्थित शहीद स्थल पर पहुंच कर पुलिस चौकी डाला द्वारा एक कर्मी से मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस पर कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन कर , नगर मे सफाई कार्य का बहिष्कार कर दिया गया । जिसको लेकर नगर क्षेत्र में हड़कंप मच गया ।
जानकारी होते ही नगर पंचायत अध्यक्षा फुलवंती कुमारी भी मौके पर पहुंच कर कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए कार्यालय पर बुला लिया गया और डाला चौकी प्रभारी आशीष कुमार पटेल को भी कार्यालय पर बुलाकर वार्ता किया गया। इस दौरान चोपन इंस्पेक्टर विजय कुमार चौरसिया भी पहुंच गए ।

चोपन इंस्पेक्टर को पीड़ित अजय कुमार (38) पुत्र रामरतन निवासी डाला बाजार नई बस्ती ने बताया कि मै नगर पंचायत मे संविदा ड्राईवर के पद पर कार्यरत हु, हमे बीते बुधवार को डाला की पुलिस द्वारा नगर पंचायत कार्यालय से सुबह समय करीब 11.30 बजे डाला पुलिस चौकी ले जाया गया ,वहाँ पर मैने पूछा मुझे क्यूं लाया गया है परन्तु सिपाही ने बताने से मना कर दिया। जिस पर चौकी प्रभारी व एक सिपाही द्वारा हमें गाली गलौज देते हुए मारा पीटा गया और बंदूक दिखाते हुए तेलगुड़वा की जंगल में ले जाकर ऐसी तैसी करने की धमकी दी गई । तीन-चार घंटे पुलिस चौकी में बैठाए रखने के बाद मुझे छोड़ गया हमें किस जुर्म में लाया गया है यह नहीं बताया गया ।

मामले को लेकर चौकी प्रभारी डाला आशीष कुमार पटेल ने बताया कि डाला स्थित एक बैंक से एक व्यक्ति द्वारा बीते मंगलवार को बड़े अमाउंट का निकासी किया जा रहा था उसे कुछ व्यक्तियों पर संदेह हो गया था जिसको लेकर व्यक्ति द्वारा शिकायत की गई थी उसी मामले में पूछताछ करने के लिए अजय कुमार को बुलाया गया था किसी तरह की मारपीट व प्रताड़ित नहीं किया गया है आरोप निराधार लगाया जा रहा है ।

मामले में चोपन इंस्पेक्टर विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि एक व्यक्ति की शिकायत पर डाला पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन व्यक्तियों को बुलवाया था । जिसमे डाला निवासी दो व्यक्ति में जितेंद्र कुमार पुत्र लाल जी , प्रभु पुत्र श्री राम द्वारा किसी तरह का आरोप नहीं लगाया जा रहा है । एक व्यक्ति अजय कुमार द्वारा सिर्फ आरोप लगाया जा रहा है जो निराधार आरोप लगाया जा रहा है । पीड़ित से तहरीर देने के लिए बोला गया है तहरीर मिलने पर मामले की जांच पड़ताल कराया जाएगा।

Leave a Comment

1530
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?