अमित मिश्रा
आपसी विवाद, एमडीएम की गुणवत्ता, साफ सफाई, शैक्षिक कार्यों को पूर्ण करने के लिए स्पष्टीकरण हुआ जारी
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने आज प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसमें काफी नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण भी जारी का निर्देश सम्बन्धितों को दिया।
इस दौरान बीएसए ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से विद्यालयो की सूचना मिल रही थी जिस पर आज निरीक्षण किया गया है। वहीं आपसी विवाद, एमडीएम की गुणवत्ता, साफ सफाई, शैक्षिक कार्यों को पूर्ण करने के लिए स्पष्टीकरण जारी किया गया है और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं पेस ने बताया कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए किसी भी प्रकार से लापरवाही करने वाले कर्मचारीयो को क्षम्य नहीं किया जाएगा।







