पीएम श्री विद्यालयो के शिक्षकों का एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में पीएम श्री योजना से आच्छादित परिषदीय प्राथमिक/कंपोजिट विद्यालयों एवं राजकीय इंटर कॉलेज के स्कूल प्रमुखों,सहायक शिक्षकों का एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम डायट सभागार में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य  मुकुल आनंद पांडेय ने बताया कि पीएम श्री विद्यालयों को लेकर शासन की मंशा क्या है ?जनपद के पीएम श्री योजना से आच्छादित सभी विद्यालय शासन के अनुरूप बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। कंपोजिट विद्यालय मगरदहा का जिक्र करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह विद्यालय जनपद के सभी विद्यालयों के लिए प्रेरणा स्रोत है।

कार्यक्रम के नोडल खंड शिक्षा अधिकारी चतरा अरविंद पटेल ने उपस्थित शिक्षकों के समक्ष इस कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और आने वाली चुनौतियों पर सभी का ध्यान आकृष्ट कराया ।इस कार्यक्रम में उपस्थित जिला समन्वयक प्रशिक्षण जय किशोर वर्मा ने पीएम श्री स्कूलों के शिक्षकों का आवाहन किया कि वे जनपद के लिए रोल मॉडल बने।

वही संदर्भ दाता विनोद कुमार , विद्यासागर एवं संजय मिश्रा ने सभी नौ सत्रों पर विधिवत चर्चा की जिसमें नोडल संसाधन व्यक्ति की भूमिका, कौशल विकास ,लर्निंग बाय डूइंग, करियर काउंसलिंग, खान एकेडमी, प्री स्कूल शिक्षा, सामुदायिक भागीदारी, डिजिटल लर्निंग, कचरा प्रबंधन, किशोरियों के लिए आत्मरक्षा एवं स्वच्छता प्रबंधन आदि पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में प्रतिमा सिंह ,आनंद त्रिपाठी, ज्ञानेश त्रिपाठी सपना सिंह अजय मिश्रा आई सी शक्तिनगर ,दुद्धी सहित 18 स्कूलों से स्कूल प्रमुख एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन राकेश सिंह ( डीसी सिविल) एवं अरविंद पाठक ( डीसी एमआईएस) ने किया.।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?