कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष व शहर अध्यक्ष का किया स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जिला कार्यालय सोनभद्र पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोड़ एवं शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद का स्वागत समारोह निवर्तमान प्रदेश सचिव इंo जितेंद्र कुमार पासवान की अध्यक्षता मे किया गया स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व चेयरमैन पंo अजय शेखर ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व बहुत कुछ देख समझ कर निर्णय लेता है नेतृत्व का निर्णय जो हमारे बीच मे रामराज सिंह गोड व हाजी फरीद अहमद के रूप मे है कबीले तारीफ है जिसके लिए सोनभद्र कॉंग्रेस के लोग नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं । ईश्वरी नारायण सिंह पूर्व पीसीसी सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा आज पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, कॉंग्रस पार्टी की तरह देख रहा है हमे सिर्फ उनतक पहुंचाना है ।
निo प्रदेस सचिव जितेंद्र पासवान ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा जनपद आदिवासी बाहुल जनपद है रामराज सिंह गोड़ को जिलाध्यक्ष बनाकर यह संदेश देने का प्रयास किया कि कौंग्रेस आदिवासियों के साथ है साथ ही हाजी फरीद अहमद अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं जिन्हें शहर का कमान सौपा गया है जो आने वाले 2027 के विधान सभा चुनाव की मुक्कमल तैयारी ki एक बानगी है, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिस्र ने कहा कि आप दोनों को जो जिम्मेदारी शीर्ष नेतृत्व ने दिया है उसे आप दोनों लोग बखुबी निभाएंगे । पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एन एस यू आई राघवेन्द्र नारायण ने कहा विधानसभा का चुनाव आनेवाला है ऐसे मे यहा का दलित और मुस्लिम सिर्फ वोटर ही नहीं रहेगा ब्लकि नेतृत्व भी करेगा राहुल गाँधी जी नेतृत्व का निर्णय सराहनीय है । जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि नेतृत्व ने जो हमे जिम्मेदारी दी है उसे हम लोग पूरी ईमानदारी लगन से निभाएंगे. ग्राम प्रधान पूर्व महासचिव शारद पानीका व पूर्व महासचिव बाबूलाल पानीका ने कहा कि कौंग्रेस पार्टी ने हम आदिवासियो पर जो भरोसा दिखाया है जिसके लिए हमारा समाज आभारी है pcc सदस्य बेबी सिंह, ग्राम प्रधान बबीता देवी, ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शहर अध्यक्ष स्वागत करते हुए कहा आप दोनों लोग अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाएंगे, इस अवसर पर मनोनीत रवि पास मनोनीत रवि पीसीसी सदस्य प्रदीप चौबे, श्रीकांत मिश्रा, शीतला पटेल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष लल्लू पांडे, रामेश्वर यादव, शशांक मिश्रा, वीरेंद्र शुक्ला, रोहिल मिश्रा,मदन गुप्ता, रामविलास पानीका , रेखा, शांति विश्वकर्मा , उषा चौबे जितेंद्र पांडे, राकेश मिश्रा, राजेंद्र चौधरी, राजबली पांडे, रामप्यारे गोंड , अनीता गोंड, बहादूर पूर्व प्रधान सैकड़ों अन्य रहे लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?