नौगढ़ में एसडीएम दिव्या ओझा की बड़ी कार्रवाई, खनन माफियाओं पर कसा शिकंजा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़( चंदौली) में एसडीएम दिव्या ओझा ने अपनी पहली कार्रवाई में ही खनन माफियाओं को झकझोर दिया है। उन्होंने चंद्रप्रभा डैम पर चल रहे अवैध खनन पर छापा मारकर 09 ट्रैक्टर और 01 जेसीबी जब्त किए। इसके साथ ही, उन्होंने खनन अधिकारी गुलशन कुमार और आरटीओ को मौके पर बुलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

लेकिन इस कार्रवाई के बाद सत्ता के गलियारों में हड़कंप मच गया। एसडीएम के मोबाइल पर एक सांसद का कॉल आया, जिसमें उन्होंने जब्त किए गए वाहनों को छुड़वाने की कोशिश की। लेकिन एसडीएम ने दबाव में आने से इनकार कर दिया और सभी जब्त गाड़ियों को चंद्रप्रभा चौकी में खड़ा करा दिया।

थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह ने पुष्टि की है कि जब्त किए गए ट्रैक्टर, जेसीबी और चालक पुलिस की हिरासत में हैं। अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि प्रशासन अपने फैसले पर कायम रहता है या फिर सत्ता का दबाव इस सख्ती को कमजोर कर देता है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?