विंध्याचल धाम में नवरात्र मेला की तैयारी को लेकर हुई बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मिर्जापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद में नवरात्र मेला की व्यवस्था को लेकर कोतवाली में एक बैठक आयोजित की गई, इस बैठक में अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनीत कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद के ईओ और पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने दुकानदारों, नाविकों, गोताखोरों, और अन्य संबंधित लोगों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों और अन्य लोगों की समस्याओं को सुना और उनकी शिकायतों का समाधान करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नवरात्र मेले की व्यवस्था को सुनिश्चित करना और मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सुनिश्चित करना था।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?