551 दीप जलाकर शहीदों को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। शहीदे आजम भगत सिंह जन चेतना संस्थान द्वारा आयोजित शहीदों को नमन कार्यक्रम सोनभद्र नगर के स्वर्ण जयन्ती चौक पर आयोजित किया गया। इस दौरान शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए 551 दीप जलाकर भाव भीनी श्रद्धांजलि दी गयी।

इस मौके पर एक दिन पूर्व आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी मुख्यालय कालू सिंह द्वारा पुरस्कृत कर उन्हें देश और समाज के प्रति सजग रहने की प्रेरणा भी दी गई।

जिसमें बालिका वर्ग में नंदिनी नरेश चांडक, आरोही सिंह और साधना क्रमशः प्रथम , द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया , वही बालक वर्ग में प्रियांशु, श्रेय मिश्रा और शौर्य केसरवानी ने क्रमशः प्रथम ,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया ! साथ ही दस सांत्वना पुरस्कार भी प्रतिभागी बच्चों को प्रदान किया गया।

इस मौके पर राजेश द्विवेदी , रामेश्वर शुक्ला, विनय श्रीवास्तव , अरविंद सिंह , रवि मौर्या , राजा राम दुबे, राकेश चौधरी, सर्वेश मिश्रा, बृजेश श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, कल्पना सिंहा, अर्चना सिंह, अभिषेक मिश्रा, धीरज पाण्डेय , संजय जायसवाल , अरुण सिंह, भीम सिंह उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?