नौगढ़ में शराब की दुकान बस्ती से बाहर खोलने के लिए ग्रामीण ने दी उप जिलाधिकारी और विधायक को पत्रक दिया।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) के ग्रामीणों ने शराब की दुकान स्थानांतरण को लेकर विधायक कैलाश आचार्य और उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर को पत्रक सौपा।

ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती में शराब की दुकान खुलने से बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने बताया कि जहां शराब की दुकान खुलनी है उसके आस पास में 01 सरकारी विद्यालय, 03 प्राइवेट विद्यालय,अस्पताल और बैंक होने के बावजूद शराब की दुकान खोली जा रही है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि शराब की दुकान खुलने से अपराध और असामाजिक गतिविधियों में वृद्धि हो सकती है।

जिसका विरोध समस्त ग्रामवासी कर रहे हैं। जिस रास्ते में छोटे बच्चों के साथ छात्र और छात्राएं भी विद्यालय पढ़ने जाते है और इस रास्ते से माताएं बाज़ार करने जाती हैं उसी रास्ते के बीच में शराब की दुकान खोलने की बात चल रही है

छोटी सी कस्बे में शराब दुकान खोलने से शराब पीकर शराबी लोग सड़क पर ही दी भद्दी- भद्दी गलियां और हुड़दंगई करेंगे जहां बच्चे शिक्षा के लिए जाते हैं वहां उनके जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है मासूम बच्चों के साथ कुछ भी अनिष्ट घटना घट सकता है।

जिसके चलते समस्त ग्रामवासी  चिन्ता में है। एसडीएम के द्वारा पत्रक लेते हुए ग्रामीणों को आश्वाशन दिया गया कि आबकारी विभाग के उच्च अधिकारियो से बात कर शराब की दुकान कश्बे से बाहर खुलवाई जाएगी।

इस दौरान सतनारायण यादव,गोविंद केशरी,डॉ विजेंद्र साहनी, शिवनारायण यादव,बल्लू यादव, महेंद्र केशरी, लक्षण यादव,संदीप यादव गांव के और भी लोग काफी संख्या में मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?