खड़िया खदान में लोगों ने किया जमकर हंगामा, कार्य हुआ ठप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

शक्तिनगर (सोनभद्र) । एनसीएल खड़िया परियोजना खदान क्षेत्र में ओवरबर्डन हटाने का टेंडर मिले कलिंगा कंपनी के कैंप में सैकड़ो मजदूरों ने पहुंच कर जमकर हंगामा किया।मंगलवार सुबह लगभग 8:00 से पहुंचे सैकड़ो मजदूरों ने खदान क्षेत्र में चल रहे एक पीसी व दर्जनों डंपर का कार्य ठप करा दिया। हॉल रोड डंपिंग कें रास्ते लोग लगभग 10 किलोमीटर का सफर तय कर प्रतिबंधित खदान क्षेत्र में प्रवेश किए।मजदूरों का आरोप था कि लाखों रुपए लेकर कथित मजदूरों की भर्ती की जारी है। स्थानीय प्रभावित लोगों को नजर अंदाज किया जा रहा है।जिसमें एनसीएल प्रबंधन की मिली भगत उजागर हो रहा है। कथित अधिकारियों द्वारा अपने पद उपयोग कर चहेते लोगों की भर्ती की जारी है। सूचना मिलने पर पहुंचे शक्तिनगर पुलिस के लोगों ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत करना चाहा। लेकिन लोग अड़े रहे।उक्त कंपनी फिलहाल ब्लास्टिंग नही करा रहा है। लूज मिट्टी व समतल करने का कार्य चालू है। समाचार लिखें जाने तक ओबी कंपनी का कार्य ठप था।उधर शक्तिनगर थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह ने बताया की एनसीएल /कंपनी प्रबंधन से कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलती है तो कारवाई की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?