एक वर्षीय कार्यालय प्रबंध प्रशिक्षण के लिए युवा करें आवेदन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पी के चौबे

सोनभद्र । जिला सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय से संबद्ध शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्र में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति व पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए एक वर्षीय कार्यालय प्रबंध प्रशिक्षण अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक होगा। प्रशिक्षण अवधि में आशुलिपि टंकण, सामान्य ज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, सचिवीय पद्धति, बुक कीपिंग एवं एकाउन्टेंसी तथा कम्प्यूटर की जानकारी प्रदान कर लिपिकीय संवर्ग के स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कराने के प्रयास किये जाते हैं। अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाएगा। इसमें प्रवेश पाने के लिए अभ्यर्थी को कम से कम इण्टरमीडिएट परीक्षा पास करना जरूरी है। साथ ही अभ्यर्थी हाईस्कूल परीक्षा अंग्रेजी विषय से उत्तीर्ण की हो। उनकी आयु सीमा एक अप्रैल 2025 को 18 से 35 वर्ष हो। ऐसे अभ्यर्थियों को वरीयता दी जायेगी जो टंकण/कम्प्यूटर का ज्ञान रखते हों। बताया कि अन्य बातों के समान रहने पर सेवायोजन कार्यालय में अभ्यर्थी के पंजीयन की ज्येष्ठतानुसार वरीयता दी जाएगी। प्रवेश पाने के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन-पत्र जिला सेवायोजन कार्यालय लोढ़ी से प्राप्त कर 27 मार्च तक भरकर जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ शैक्षिक योग्यता, पंजीयन कार्ड व जाति प्रमाण पत्रों की छायाप्रति लगाना जरूरी है। अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 28 मार्च को सुबह 10 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय सोनभद्र में होगा। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी को अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र जांच के लिए उपलब्ध कराने होंगे। इस कार्य के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?